Sunday, November 10, 2019

Army recruitment 2019: मिर्जापुर व देवरिया के 336 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

सेना भर्ती रैली के नौवें दिन शनिवार को मिर्जापुर की दो व देवरिया की तीन तहसीलों से 336 युवाओं ने दौड़ में सफलता पाई। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में चल रही रैली में शामिल होने मिर्जापुर की लालगंज व मड़िहान तहसील और देवरिया की  बरहज, रुद्रपुर व देवरिया सदर तहसील के 7037 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 4824 युवा ही दौड़ में शामिल होने पहुंचे। 

रणबांकुरे स्टेडियम में शनिवार सुबह सवा छह बजे शुरू हुई दौड़ साढ़े 11 बजे तक चली। भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मिर्जापुर की लालगंज तहसील से 543 व मड़िहान से 211 जबकि देवरिया के बरहज से 1419, रुद्रपुर से 1483 और देवरिया सदर तहसील से 3381 युवाओं को बुलाया गया था। इनमें 336 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 12 जिलों की सेना भर्ती प्रक्रिया एक नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगी। 

रविवार को दौड़ेंगे 7408 अभ्यर्थी

छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में रविवार को देवरिया जिले की भाटपार रानी, सलेमपुर व चंदौली की मुगलसराय, चकिया, चंदौली और नौगढ़ तहसील के 7408 अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में दौड़ लगाने पहुंचेंगे। सभी को सुबह पांच बजे से टोकन बंटेगा। 

No comments:

Post a Comment

Branch Manager | Banca | Life Insurance -Agra

Experience: 5 - 10 years Skills: Life Insurance, BFSI, Bancassurance, team handling, Channel Management, bank branches, sales, banking, b...